बस्ती पुलिस के साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोनहा थाना क्षेत्र में महिलाओं-पुरुषों को किया गया जागरूक
बस्ती पुलिस के साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोनहा थाना क्षेत्र में महिलाओं-पुरुषों को किया गया जागरूक |बस्ती- सोनहा पुलिस द्वारा 9 जनवरी, 2026 के दिन साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह की कमान में, कांस्टेबल शेषनाथ यादव और महिला कांस्टेबल अर्चना यादव द्वारा महिलाओं और पुरुषों के लिए साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। ये अभियान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत द्वारा दिये गए निर्देशों पर आयोजित किये गए।

अभियान के दौरान, पुलिसकर्मियों द्वारा फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, यूपीआई और क्यूआर कोड स्कैन के जरिये होने वाले फ्रॉड, अज्ञात लिंक के जरिये क्लिक करने से होने वाले खतरे, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी घोटालों जैसे कई प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।
Related Posts: चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध
वहाँ मौजूद महिलाओं और बच्चों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही, सोनहा थाने से जुड़ा सीयूजी नंबर 9454403123 भी साझा किया गया।
इन नंबरों से जुड़े उपयोग और उनकी महत्वता पर जोर दिया गया जिससे आपात स्थिति के दौरान त्वरित सहायता ली जा सके। सोनहा पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वो सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के डिजिटल लेनदेन करते समय विशेष सावधानी का उपयोग करे।
मेरा नाम राहुल सरीन है और मै मथुरा में रहता हूँ |मै पिछले कई वर्षो से कंटेंट राइटर के तौर पर कई फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता आ रहा हूँ |ब्लॉगिंग के क्षेत्र अभी तक कई वर्डप्रेस वेबसाइट पर भी खुद से शुरू करके कार्य करता रहा हूँ |