TGCSB ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाया बड़ा ऑपरेशन
TGCSB ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाया बड़ा ऑपरेशन: केरल और बेंगलुरु में एक ऑपरेशन के दौरान, तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TGCSB) के द्वारा 16 करोड़ रुपये से ज़्यादा के 3 साइबर फ्रॉड के मामलों में 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
TGCSB के डायरेक्टर शिखा गोयल के अनुसार साइबर अपराधों की चल रही जांच के अंतर्गत TGCSB द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु एक कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन शुरू किया गया।

एक टीम को बेंगलुरु भेजा गया और दो टीमें केरल भेजी गईं। इस कारवाई के दौरान 6 संदिग्धों को सफलतापूर्वक पकड़ा गया, जिनमें से तीन को बेंगलुरु और तीन को केरल से हिरासत में लिया गया।
तीन मामलों के अंतर्गत आरोपियों में पांच अकाउंट होल्डर और एक एजेंट शामिल हैं, जिन्होंने मिलकर पीड़ितों से लगभग 16.18 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की थी।
Related Posts: एक्टर उपेंद्र और उनकी पत्नी प्रियंका के साइबर स्कैम केस में पुलिस द्वारा बिहार से एक हैकर गिरफ्तार
एक बुजुर्ग विधवा जिसे TRAI, CBI, RBI और अन्य राष्ट्रीय अधिकारियों के प्रतिनिधि होने का नाटक करने वाले एक गिरोह द्वारा धोखा दिया गया था |उन विधवा ने 9 दिसंबर, 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। कॉल करने वाले द्वारा झूठा दावा किया गया कि पीड़ित के आधार से जुड़ा फोन नंबर अवैध गतिविधि में शामिल है।
इस बातचीत को CBI जांचकर्ता होने का दावा करने वाले एक अन्य व्यक्ति को फॉरवर्ड किया गया, जिसने उसे और उसके बच्चों को जानकारी दी कि उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” के अंतर्गत रखा गया है और उन्हें स्काइप पर कनेक्ट रहने, लगातार निगरानी में रहने और सख्त गाइडलाइंस का पालन करने से सम्बन्धित सलाह दी गई।
धोखेबाजों द्वारा दावा किया गया कि उसके बैंक खातों को वेरिफाई करने की आवश्यकता है और उन्हें CBI और RBI के चिह्न वाले जाली दस्तावेज़ दिये गए। 14 नवंबर -3 दिसंबर, 2024 के बीच, उसके द्वारा लगातार दबाव में RTGS के माध्यम से बड़ी रकम भेजी गई।
इस मामले के अंतर्गत TGCSB द्वारा केरल के रहने वाले 30 वर्षीय रेंजू पाथक्कु रेजी को हिरासत में लिया गया है। साइबर अपराध की कमाई हासिल करने हेतु रेंजू द्वारा अपने परिचित को एक कंपनी के करंट बैंक अकाउंट और संबंधित दस्तावेज़ों तक पहुंच प्रदान की गई थी। मुख्य अपराधी, जो कथित तौर पर विदेश में रहता हैं, को बाद में उसके दोस्त के जरिये ये जानकारी प्राप्त हुई।
मेरा नाम राहुल सरीन है और मै मथुरा में रहता हूँ |मै पिछले कई वर्षो से कंटेंट राइटर के तौर पर कई फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता आ रहा हूँ |ब्लॉगिंग के क्षेत्र अभी तक कई वर्डप्रेस वेबसाइट पर भी खुद से शुरू करके कार्य करता रहा हूँ |