• Home
  • Cybersecurity Tips
  • महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam
महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam

महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam

महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam

महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam | साइबर ठगों द्वारा फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग में हाई रिटर्न से जुड़ा झांसा देकर 38 वर्षीय युवक से 17.61 लाख रुपये की ठगी की गई |

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से साइबर ठगी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है | डोंबिवली इलाके के एक 38 वर्षीय युवक को फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग के अंतर्गत मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिया गया | साइबर ठगों द्वारा खुद को प्रोफेशनल निवेश सलाहकार दर्शाते हुए पहले भरोसा जीता गया | फिर आरोपियों द्वारा कहा गया कि थोड़े समय के निवेश पर कई गुना मोटा रिटर्न मिलेगा | युवक उनकी बातों में फंसकर निवेश करने हेतु तैयार हो गया |

टेलीग्राम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

ठगी की ये वारदात अगस्त से सितंबर के मध्य में हुई | बाद में युवक को उसके साथ हुई साइबर जालसाजी का एहसास हुआ | पीड़ित के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बनकर सामने आये | उन लोगो के द्वारा खुद को एक भरोसेमंद ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया गया था | इसके बाद लगातार मैसेज और कॉल के माध्यम से वो युवक को निवेश हेतु उकसाते रहे |

महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam
महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam

फिर आरोपियों द्वारा उस युवक को फॉरेक्स ट्रेडिंग, गोल्ड यूएसडी और अन्य कमोडिटी के अंतर्गत निवेश का ऑफर दिया गया | उन लोगो के द्वारा स्क्रीनशॉट और फर्जी डैशबोर्ड दिखाकर भारी मुनाफे का भ्रम पैदा किया गया | इसी भरोसे की वजह से पीड़ित द्वारा उनकी बातों पर यकीन कर लिया गया |

ऑनलाइन लिंक से कराए ट्रांजैक्शन

आरोपियों द्वारा पीड़ित को कई ऑनलाइन लिंक भेजे गए जिन्हें उसे असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में बताया गया | इन लिंक के माध्यम से युवक को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने से जुड़े निर्देश दिये गए | शुरुआत में छोटी-छोटी रकम डलवाई गई, जिससे उसका भरोसा और बढ़ गया | इसके बाद उसको धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करने हेतु कहा गया | युवक ने उन ठगों द्वारा बताये गये खातों में कुल 17.61 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये | उसे हर बार यहीं कहा जाता था कि  जल्द ही भारी मुनाफा मिलने वाला है |

Related Posts: Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा

न रिटर्न मिला, न पैसा वापस

काफी समय बीतने के बाद भी पीड़ित द्वारा किये गए निवेश पर कोई भी रिटर्न नही मिला और न ही जमा हुई रकम में से कुछ वापस आया | जब उसके द्वारा आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो जवाब मिलना भी बंद हो गया | टेलीग्राम अकाउंट और अन्य प्लेटफॉर्म भी धीरे-धीरे बंद होने लगे | तब युवक को उसके साथ में हुई धोखाधड़ी का समझ में आया | इसके बाद उसके द्वारा डोंबिवली पुलिस से संपर्क किया गया |

आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

डोंबिवली पुलिस द्वारा इस साइबर ठगी के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है | पुलिस के अनुसार, इस ठगी को अगस्त से सितंबर के बीच में अंजाम दिया गया | शिकायत के आधार पर साइबर सेल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है | पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में डिजिटल सबूत बहुत ही ज्यादा अहम होते हैं | इसलिए हर ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन गतिविधि की जांच की रही है |

Related Posts

SEBI ने AI आधारित साइबर खतरों की जांच के लिए बनाई नई टास्क फोर्स

SEBI ने AI आधारित साइबर खतरों की जांच के लिए बनाई नई टास्क फोर्स भारत के पूंजी बाजार…

ByByDhruv Aarya Jun 4, 2026

Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: CERT-In ने जारी की गंभीर सुरक्षा चेतावनी, तुरंत करें अपडेट

Google Chrome यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: CERT-In ने जारी की गंभीर सुरक्षा चेतावनी, तुरंत करें अपडेट भारत…

ByByDhruv Aarya Jun 4, 2026

भारत सरकार का फ्री साइबर सिक्योरिटी कोर्स: 2.5 घंटे में सीखें ऑनलाइन सुरक्षा के जरूरी टिप्स, मिलेगा सर्टिफिकेट

भारत सरकार का फ्री साइबर सिक्योरिटी कोर्स: 2.5 घंटे में सीखें ऑनलाइन सुरक्षा के जरूरी टिप्स, मिलेगा सर्टिफिकेट…

ByByDhruv Aarya Jun 4, 2026

AI की मदद से Apple M5 चिप की सुरक्षा में सेंध? साइबर सुरक्षा जगत में बढ़ी चिंता

AI की मदद से Apple M5 चिप की सुरक्षा में सेंध? साइबर सुरक्षा जगत में बढ़ी चिंता Apple…

ByByDhruv Aarya Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top