शेयर बाजार में निवेश के बहाने बुजुर्ग से की गई करोड़ो की साइबर ठगी
शेयर बाजार में निवेश के बहाने बुजुर्ग से की गई करोड़ो की साइबर ठगी|गुजरात के वलसाड जिले के निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को शेयर बाजार के अंतर्गत निवेश का झांसा देकर 2.52 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया |
गुजरात के वलसाड जिले के निवासी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शेयर बाजार में बहुत ही लम्बे समय से निवेश कर रहे थे | पिछले साल अप्रैल माह के दौरान वो यूट्यूब पर शेयर बाजार से सम्बन्धित एक वीडियो देख रहे थे | वीडियो के नीचे मौजूद लिंक को खोलते हुये अचानक उनके मोबाइल पर एक अनजान व्हाट्सऐप नंबर से संदेश आता है कि क्या वो शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं और वो किस तरह के शेयर में दिलचस्पी रखते हैं |

बुजुर्ग द्वारा जवाब देने पर उन्हें तुरंत ही एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया जहाँ से हुई ठगी की शुरुआत
ठग लगातार निवेश से सम्बन्धित सलाह देते रहे और बुजुर्ग को शुरू के दिनों में छोटा मुनाफा भी दिखाया गया, ताकि उनका भरोसा और मजबूत हो जाए | कुछ दिनों बाद नितिन शर्मा नामक एक शख्स का उनके पास फोन आया और वो बोला कि वो उनका एक अच्छा-खासा पोर्टफोलियो तैयार कर सकता है और इसके लिए उन्हें और भी ज्यादा निवेश करना चाहिए | बुजुर्ग उसके झांसे में फँस गए और उन्होंने ठगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार UK-IND Fast Trading ऐप को डाउनलोड कर लिया |
Related Posts: महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam
ठगों द्वारा कहा गया कि उनकी “यश्वी कंपनी” SEBI के अंतर्गत पंजीकृत है |इसके बाद तेजस कुमार नामक एक व्यक्ति द्वारा उनसे संपर्क किया गया और पूछा गया कि वो शुरुआत में कितना निवेश कर सकते है | बुजुर्ग द्वारा पहले 5 लाख लगाये गए, फिर 10 लाख और उसके बाद 20 लाख रुपये | अप्रैल से मई के मध्य तक कुल 2.52 करोड़ रुपये इस ऐप के जरिये निवेश किये गए |
ऐप पर दिखा दिया 33 करोड़ का फर्जी मुनाफा
ठगों द्वारा ऐप पर 33 करोड़ रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाया गया जिससे बुजुर्ग और ज्यादा निवेश करें | जब उनके द्वारा मुनाफा निकालने की बात कही गई तो 66 लाख रुपये ब्रोकरेज फीस की मांग की गई | बुजुर्ग द्वारा कहा गया कि उनके पास इतने पैसे मौजूद नहीं हैं | इसके बाद ठगों ने फोन उठाना बंद कर दिया था और नितिन शर्मा तथा तेजस कुमार लगातार फीस देने का दबाव बनाने लगे |
परिवार द्वारा खोली गई आंखें, साइबर सेल के अंतर्गत दी शिकायत
परिवार से बात करने के दौरान उन्हें अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ है | इसके बाद उनके द्वारा तुरंत ही साइबर क्राइम सेल और हेल्पलाइन से संपर्क किया गया | इसके बाद उनके द्वारा गांधीनगर सीआईडी क्राइम साइबर पुलिस स्टेशन में इस अपराध में शामिल बैंक अकाउंट होल्डरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई |
मेरा नाम Dhruv Aarya है और मै पिछले एक वर्ष से अपना ये ब्लॉग Kavachcyber.com चला रहा हूँ |ये मेरा पहला ब्लॉग है |मै आगरा में रहता हूँ और विभिन्न प्रकार के विषयों पर लेख लिखता रहता हूँ |