Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा

Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा

Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा, जिससे पासवर्ड रीसेट स्कैम में हुई बढोतरी | हालांकि Meta द्वारा किसी भी हैक से इनकार करते हुये इसे दिखाया गया तकनीकी गलती | फिर भी ये घटना ऑनलाइन सेफ्टी से सम्बन्धित बढ़ते खतरे को दर्शाकर अकाउंट सेफ रखने से जुडी बात को महत्वपूर्ण बनाती है | आईये जाने कैसे आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं |

Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा
Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा

इंस्टाग्राम यूजर्स हेतु एक बड़ी साइबर सेफ्टी सम्बन्धित चेतावनी सामने आई है | हाल के समय में हुए एक डेटा लीक से लाखों अकाउंट की जानकारी बाहर आ गई  जिससे आम लोगों का निजी डेटा खतरे में आ गया | हालात और भी गंभीर इसलिए बन गए क्योंकि हैकर्स द्वारा इस मौके का फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट वाले हमले किये जा रहे हैं, ताकि उन अकाउंट को कंट्रोल किया जा सके | शनिवार शाम (भारतीय समय) के दौरान साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes द्वारा दावा किया गया कि Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram से बहुत ही भारी मात्रा में डेटा चोरी हो चुका है | कंपनी के अनुसार करीब 1 करोड़ 75 लाख यूजर्स से जुडी निजी जानकारी हैक होकर बाहर निकाली गई |

Related Posts: तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो द्वारा संक्रांति त्योहार के दौरान लोगों से साइबर स्कैम से सचेत रहने की चेतावनी जारी

कंपनी द्वारा दिया गया ये जवाब

Malwarebytes की रिपोर्ट उजागर होने के बाद भी Meta द्वारा किसी भी तरह के डेटा लीक की पुष्टि नहीं की गई है | कंपनी द्वारा कहा गया है कि एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण किसी बाहरी व्यक्ति को कुछ Instagram यूजर्स के खाते से जुड़े पासवर्ड रीसेट वाली ईमेल भेजने का मौका मिल था | कंपनी के द्वारा इस बात को साफ बता दिया है कि उनके सिस्टम के अंतर्गत कोई भी सेंधमारी नहीं हुई है और यूजर्स के Instagram अकाउंट पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं |

यह घटना इस बात को दर्शाती है कि सोशल मीडिया पर साइबर ठगी और हैकिंग से जुड़ा खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और आज के डिजिटल दौर के अंतर्गत अपने अकाउंट को सुरक्षित रखना कितना जरूरी हो चुका है |

Leave a Comment