Stanford Cyber Security Test में AI एजेंट ने निकाला बड़े बड़े एक्सपीरियंस एक्सपर्ट्स का दम
Stanford Cyber Security Test में AI एजेंट ने निकाला बड़े बड़े एक्सपीरियंस एक्सपर्ट्स का दम | मीडिया के सामने एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसके अंतर्गत करोड़ों के पैकेज लेने वाले जो काम नहीं कर पाये उसे एआई द्वारा मिनटों में कर दिखाया गया |

अमेरिका स्थित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एक खास साइबर सिक्योरिटी टेस्ट में एक AI एजेंट द्वारा अकेले ही ऐसा ही कुछ कर दिया गया जिससे महंगे और एक्सपीरियंस एक्सपर्ट्स भी चौंक गये |
Related Posts: शेयर बाजार में निवेश के बहाने बुजुर्ग से की गई करोड़ो की साइबर ठगी
आज के डिजिटल दौर के जमाने में साइबर सुरक्षा एक बहुत बड़ी चुनौती बनती जा रही है | हर दिन एडवांस होती जा रही टेक्नोलॉजी एक ओर सहायता तो कर रही है लेकिन दूसरी ओर इससे पैदा होने खतरे को भी नही नकार सकते है | छोटे यूजर्स से लेकर बड़े संस्थानों हेतु भी साइबर सिक्योरिटी एक चुनौती बनती जा रही है | दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट में शामिल स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े कंप्यूटर नेटवर्क पर भी कुछ ऐसा ही हुआ जिसे जानकर आप हो जायेंगे हैरान |
साइबर सिक्योरिटी से जुड़े हुए एक टेस्ट के अंतर्गत ₹1.13 करोड़ सालाना सैलरी पाने वाले प्रोफेशनल हैकर्स 10 घंटे के समय में वो नहीं कर पाये जो एक AI एजेंट द्वारा कर दिखाया गया | इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सम्बन्धित रिसर्चर्स द्वारा तैयार किये गए एआई रोबोट द्वारा न सिर्फ नेटवर्क को हैक कर लिया गया बल्कि कई ऐसी खामियों को भी सामने लाया गया जिन्हें इंसानी एक्सपर्ट्स खोज तक नहीं पाये |
मेरा नाम राहुल सरीन है और मै मथुरा में रहता हूँ |मै पिछले कई वर्षो से कंटेंट राइटर के तौर पर कई फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता आ रहा हूँ |ब्लॉगिंग के क्षेत्र अभी तक कई वर्डप्रेस वेबसाइट पर भी खुद से शुरू करके कार्य करता रहा हूँ |