चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध

चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध

चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध | ताइवान से सम्बन्धित राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो (एनएसबी) के एक ताज़े खुफिया आकलन की माने तो  चीन द्वारा ताइवान के खिलाफ अपने साइबर हमलों को बहुत ही तेजी से बढ़ा दिया गया है और वर्ष 2025 के दौरान औसतन प्रतिदिन 2.63 मिलियन हमले किये गए। द एपोच टाइम्स की रिपोर्ट में ये चेतावनी जारी की गई है कि चीन के द्वारा आवश्यक नागरिक और सरकारी नेटवर्क में घुसपैठ करने और उन्हें बाधित करने से जुड़े प्रयासों को तेज कर दिया गया है।

चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध
चीन ने ताईवान के खिलाफ छेड़ा साइबर युद्ध

द एपोच टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एनएसबी के अध्ययन, जिसका शीर्षक “2025 के अंतर्गत ताइवान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे हेतु चीन के साइबर खतरों का विश्लेषण” है, से जानकारी मिली है कि साइबर हमलों की संख्या वर्ष 2023 की तुलना में 113 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है, जब ताइपे द्वारा पहली बार इस प्रकार  के आंकड़े सार्वजनिक करना शुरू किया गया था। ये हमले बहुत ही तेजी से सार्वजनिक जीवन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रणालियों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बिजली आपूर्ति, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं, दूरसंचार, सरकारी कामकाज आदि शामिल हैं। इन घुसपैठों से सम्बन्धित दायरा और सटीकता इस बात का  संकेत देती है कि चीन भविष्य के दौरान किसी भी टकराव की स्थिति में ताइवान की आंतरिक प्रणालियों को पंगु बनाने से जुडी तैयारी शुरू कर चुका है।

Related Posts: IFSEC India 2025 के अंतर्गत दिखा बढ़ती टेक्नोलॉजी का दबदबा

ताइवान के अधिकारियों के द्वारा इस गतिविधि को चीन समर्थित पांच हैकिंग इकाइयों – ब्लैकटेक, फ्लैक्स टाइफून, मस्टैंग पांडा, एपीटी41 और यूएनसी3886 – से जोड़कर देखा जा रहा है। इन समूहों द्वारा ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, संचार और प्रमुख उच्च-तकनीकी उद्योगों से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार घुसपैठ की जा रही है।

Leave a Comment