महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam
महाराष्ट्र के ठाणे में युवक से हुआ लाखो का Forex Trading Scam | साइबर ठगों द्वारा फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग में हाई रिटर्न से जुड़ा झांसा देकर 38 वर्षीय युवक से 17.61 लाख रुपये की ठगी की गई |
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से साइबर ठगी से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है | डोंबिवली इलाके के एक 38 वर्षीय युवक को फॉरेक्स और कमोडिटी ट्रेडिंग के अंतर्गत मोटे मुनाफे का लालच देकर ठग लिया गया | साइबर ठगों द्वारा खुद को प्रोफेशनल निवेश सलाहकार दर्शाते हुए पहले भरोसा जीता गया | फिर आरोपियों द्वारा कहा गया कि थोड़े समय के निवेश पर कई गुना मोटा रिटर्न मिलेगा | युवक उनकी बातों में फंसकर निवेश करने हेतु तैयार हो गया |
टेलीग्राम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल
ठगी की ये वारदात अगस्त से सितंबर के मध्य में हुई | बाद में युवक को उसके साथ हुई साइबर जालसाजी का एहसास हुआ | पीड़ित के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव बनकर सामने आये | उन लोगो के द्वारा खुद को एक भरोसेमंद ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताया गया था | इसके बाद लगातार मैसेज और कॉल के माध्यम से वो युवक को निवेश हेतु उकसाते रहे |

फिर आरोपियों द्वारा उस युवक को फॉरेक्स ट्रेडिंग, गोल्ड यूएसडी और अन्य कमोडिटी के अंतर्गत निवेश का ऑफर दिया गया | उन लोगो के द्वारा स्क्रीनशॉट और फर्जी डैशबोर्ड दिखाकर भारी मुनाफे का भ्रम पैदा किया गया | इसी भरोसे की वजह से पीड़ित द्वारा उनकी बातों पर यकीन कर लिया गया |
ऑनलाइन लिंक से कराए ट्रांजैक्शन
आरोपियों द्वारा पीड़ित को कई ऑनलाइन लिंक भेजे गए जिन्हें उसे असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में बताया गया | इन लिंक के माध्यम से युवक को अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने से जुड़े निर्देश दिये गए | शुरुआत में छोटी-छोटी रकम डलवाई गई, जिससे उसका भरोसा और बढ़ गया | इसके बाद उसको धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करने हेतु कहा गया | युवक ने उन ठगों द्वारा बताये गये खातों में कुल 17.61 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये | उसे हर बार यहीं कहा जाता था कि जल्द ही भारी मुनाफा मिलने वाला है |
Related Posts: Instagram से जुड़े 1.75 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक होने का हुआ दावा
न रिटर्न मिला, न पैसा वापस
काफी समय बीतने के बाद भी पीड़ित द्वारा किये गए निवेश पर कोई भी रिटर्न नही मिला और न ही जमा हुई रकम में से कुछ वापस आया | जब उसके द्वारा आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो जवाब मिलना भी बंद हो गया | टेलीग्राम अकाउंट और अन्य प्लेटफॉर्म भी धीरे-धीरे बंद होने लगे | तब युवक को उसके साथ में हुई धोखाधड़ी का समझ में आया | इसके बाद उसके द्वारा डोंबिवली पुलिस से संपर्क किया गया |
आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
डोंबिवली पुलिस द्वारा इस साइबर ठगी के मामले में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है | पुलिस के अनुसार, इस ठगी को अगस्त से सितंबर के बीच में अंजाम दिया गया | शिकायत के आधार पर साइबर सेल द्वारा जांच शुरू कर दी गई है | पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में डिजिटल सबूत बहुत ही ज्यादा अहम होते हैं | इसलिए हर ट्रांजैक्शन और ऑनलाइन गतिविधि की जांच की रही है |
मेरा नाम राहुल सरीन है और मै मथुरा में रहता हूँ |मै पिछले कई वर्षो से कंटेंट राइटर के तौर पर कई फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट्स पर कार्य करता आ रहा हूँ |ब्लॉगिंग के क्षेत्र अभी तक कई वर्डप्रेस वेबसाइट पर भी खुद से शुरू करके कार्य करता रहा हूँ |